जानिए कौन है अबु कासिम और क्‍या है कासिम खान से कनेक्‍शन

उधमपुर। जम्‍मू के उधमपुर में बुधवार को बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को मोहम्‍मद नावेद उर्फ उस्‍मान खान उर्फ नोमान ने अंजाम दिया था। इस हमले में जहां आतंकी नोमान की मौत हो गई तो वहीं कासिम को जिंदा पकड़
लिया गया।

udhampur-attack

कासिम से पूछताछ शुरू हो गई है और इस हमले की जांच भी एनआईए को सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि हमले में कासिम और नोमाम को पाकिस्‍तान के रहने वाले और घाटी में लश्‍कर ए तैयबा के ऑपरिटव अबु कासिम की ओर से हैंडल किया जा रहा था। वह इन दोनों आतंकियों का हैंडलर था।

पुलिस और आईबी को तलाश अबु कासिम की

जांच के दौरान अधिकारियों को पता लगा है कि लश्‍कर का ऑपरेटिव अबु-अल-कासिम ही आतंकियों को निर्देश दे रहा था। पूछताछ के दौरान कासिम ने उसका नाम लिया है। अब एजेंसियां इस बात को सुनिश्चित करने में लगी हैं कि क्‍या यह वही अबु कासिम है जिसकी तलाश जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और इंटेलीजेंस ब्‍यूरो को है।

एक दिन पहले ही बताया था टारगेट के बारे में

माना जा रहा है कि जैसे ही कासिम और नोमान कश्‍मीर पहुंचे इन्‍हें अबु कासिम के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आतंकी करीब दो हफ्ते पहले ही कश्‍मीर पहुंचे थे। इंटलीजेंस ब्‍यूरो के अधिकारियों की मानें तो

फिलहाल लोकल हैंडलर वाले पहलु को ठीक से जांचना है। अबु हमजा और अबु कासिम काफी साधारण नाम है जिनका प्रयोग आतंकी अक्‍सर कश्‍मीर में रहने के दौरान करते रहते हैं। पूछताछ में कासिम खान ने दावा किया है कि हमले से एक दिन पहले ही उसे उसके हैंडलर ने टारगेट्स के बारे में बताया था।

एक वर्ष से पकड़ से बाहर

अबु कासिम पिछले करीब एक वर्ष से एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। वह पाक का नागरिक है और तीन अगस्‍त को उसने अनंतनाग के खुदवानी में कासिम से मुलाकात की। यहां से वह उधमपुर के लिए रवाना हुआ।

पाक से आए नागरिक अक्‍सर बड़े पैमाने पर लोकल लोगों का प्रयोग करते हैं और उनकी मदद लेते हैं। इनकी ट्रेनिंग पाक में ही हुई और हैंडलर ने इन्‍हें आखिरी मौके पर टारगेट के बारे में जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+