सीजफायर उल्लंघन का भारत ने दिया जवाब, 7 पाक रेंजर्स मार गिराए
पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत ने भी बखूब जवाब दिया।
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित कठुआ में पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन के दौरान भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी है कि सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में 7 पाक रेंजर्स मारे गए हैं। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार 1 आतंकी भी मारा गया है।
बीएसएफ ने जानकारी दी कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान जवान गुरनाम सिंह घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें भारी गोलाबारी के बीच बाहर निकाल कर लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications