पाकिस्तान के सरताज अजीज ने बीमार सुषमा स्वराज को गुलदस्ता भेजा

पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक सरताज अजीज ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक गुलदस्ता और शुभकामना संदेश भेजा है।

अमृतसर| पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक सरताज अजीज रविवार शाम को ही 'हार्ट ऑफ एशिया' वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमृतसर पहुंच चुके हैं। इस सम्मेलन में देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमारी के कारण शामिल नहीं हो रही हैं इसलिए उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए अजीज ने उन्हें एक गुलदस्ता और शुभकामना संदेश भेजा है।

आपको बता दें कि सुषमा स्वराज की दोनों किडनियां फेल हो गई हैं, उनका इलाज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा है।इस सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच हो रहा है सम्मेलन

मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अमृतसर में शनिवार से हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन शुरू हुआ है। इसके साथ ही इस सम्मेलन से इतर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू होगी या नहीं इस पर अभी भी संशय बरकरार है।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं अजीज

अजीज इस सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सम्मेलन अफगानिस्तान और उसके पड़ोसियों के बीच क्षेत्रीय सहयोग पर केंद्रित है। इसका मकसद बेहतर संपर्क बनाना और युद्ध से तबाह देश में सुरक्षा के खतरों से निपटना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+