पाक ने कहा भारत के हाफिज सईद हैं नरेंद्र मोदी

पढ़ें-क्या है हाफिज सईद की मोदी को दी गई चेतावनी
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में पाक एयर फोर्स के पूर्व एयर वाइस मार्शल शहजाद चौधरी की ओर से लिखे गए एक लेख में नरेंद्र मोदी को भारत का हाफिज सईद करार दिया गया है। शहजाद पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ भी हैं। ' इज नरेंद्र मोदी इंडियाज हाफिज सईद,' इस लेख में शहजाद ने गोधरा दंगों का जिक्र किया है और बताया है कि कैसे मोदी के खिलाफ जांच एजेंसियों को एक भी सुबूत नहीं मिल सका।
अखबार में लिखा है कि नरेंद्र मोदी गुजरात को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और राज्य के सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं। मोदी को एक ऐसे मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने इस राज्य को अपनी आर्थिक नीतियों के साथ मजबूत राज्य बनाया है। लेकिन साथ ही यह बात भी गौर करने वाली है कि उन्हें 'गुजरात का कसाई' के तौर पर भी जाना जाता है। मोदी की आंख के नीचे वर्ष 2002 में कथित तौर पर हिंदु तीर्थयात्रियों को ले जा रही ट्रेन में
आग लगाने के बाद उन्हें मारा गया। इस हादसे के बाद गुजरात में दंगे भड़के और इन दंगों में 2,000 से ज्यादा मुसलमान मारे गए। जिस समय दंगे हो रहे थे उस समय मोदी और पूरा प्रशासन आंख बंद किए बैठा था। नरेंद्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से गठित एसआईटी रिपोर्ट में सुबूतों के अभाव में बेकसूर बताया गया है।
अखबार की इस रिपोर्ट में आगे लिखा है कि अब अगर जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद की बात की जाए जो अक्सर चैरिटी और ऐसे सेवा कार्यों में लगे रहते हैं, अक्सर भारत के निशाने पर रहते हैं। जब से मुंबई पर वर्ष
2008 में हमला हुआ था तब से उन पर हमले और तेज हो गए हैं। सईद पर आरोप है कि उन्होंने लश्कर के स्थापना की थी। वही लश्कर जिस पर मुंबई हमलों की साजिश का आरोप लगा था जिसमें 167 लोग मारे गए थे। सईद हर बार इन आरोपों से इनकार करने के साथ ही हर बार यह भी कहते आए हैं कि उनका मुंबई हमलों से कोई लेना देना नहीं है। नरेंद्र मोदी की ही तरह सर्इद को भी दो बार सुबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया।
शहजाद ने आगे लिखा है कि जब मोदी और सईद जैसे लोगों को छोड़ दिया जाता है तो समझ में आना लाजिमी है कि लोगों में गुस्सा क्यों भड़क जाता है। शहजाद के मुताबिक पाकिस्तान और भारत दोनों ही आतंकवाद की समस्या का सामना कर रहे हैं लेकिन भारत में आतंकवाद की परिभाषा सईद से शुरू होती है और सईद पर ही खत्म हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications