मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे नवाज शरीफ, खुद लिया फैसला!

वहीं पाकिस्तानी की मीडिया और विपक्षी नेता भी चाहते हैं कि नवाज शरीफ मोदी के शपथ समारोह में शामिल हो। सू्त्रों के मुताबिक शरीफ ने सबकी सलाह को दरकिनार कर भारत जाने का फैसला खुद किया है। जानकारी मिल रही है कि शरीफ का भारत दौरा बेहद छोटा होगा और सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह तक ही सीमित रहेगा।
अगर सब ठीक रहा और नवाज शरीफ भारत आते हैं तो ये पहला मौका होगा जब कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारतीय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा। भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवाज शरीफ के नाम पैगाम की पाकिस्तान में भी खूब प्रशंसा हो रही है। अब पाकिस्तानी मीडिया और विपक्ष भी मोदी के समर्थन में आ गया है। उनका कहना है कि नवाज शरीफ को मोदी के निमंत्रण को स्वीकार करना चाहिए और उन्हें शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत जाना चाहिए। पाक मीडिया इसे सकारात्मक पहल के तौर पर देख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications