Pak Drone in Indian Territory: पंजाब के अमृतसर में घुसा पाक का ड्रोन, BSF ने मार गिराया

drone

Pak Drone in Indian Territory: पाकिस्तान की नापाक हरकत एक बार फिर से सामने आई है। ड्रोन के जरिए जासूस करने वाले पाकिस्तानी ड्रोन को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने मारकर गिरा दिया है। यह ड्रोन पंजाब के अमृतसर जिले में आ गया था, जिसे बीएसएफ ने मार गिराया है। रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन बुधवार की सुबह भारतीय सीमा क्षेत्र में आया था। पाकिस्तान की सीमा में भारतीय सैनिकों ने देखा कि यह नीचे गिरा पड़ा है। यह ड्रोन भारपोल बॉर्डर आउटपोस्ट से तकरीबन 20 मीटर की दूरी पर था। कुछ मिनटों के लिए इस ड्रोन ने आसमान में उड़ान भरी थी, लेकिन जब यह वापस अपने पोस्ट पर जा रहा था तभी इसे मार गिराया गया। इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं।

इससे पहले 18 दिसंबर को भी पाकिस्तान ड्रोन भारतीय सीमा में दिखा था। रिपोर्ट के अनुसार जब भारतीय जवानों ने ड्रोन को आसमान में देखा तो उसपर गोली चला दी, जिसके बाद वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन 15 सेकेंड तक भारतीय सीमा में रहा। जिसपर भारतीय जवानों ने 40 राउंड गोली चलाई और 6 बम दागे। पंजाब के गुरदासपुर जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा है। अक्सर यहां पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश करता है। वह यहां से नशीले पदार्शों की तस्करी भी करता है।

जिस तरह से पाकिस्तान के ड्रोन भारत की सीमा को पार करते हैं उसको लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि ड्रोन को लेकर भारत सरकार को सख्त नीति बनानी चाहिए। भारत की सुरक्षा को यह ड्रोन अक्सर चुनौती देते रहते हैं, लिहाजा सरकार को इसको लेकर गंभीरता से सोचना चाहिए और ड्रोन को लेकर सख्त नीति लेकर आना चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+