भगत सिंह को बेगुनाह साबित करने के लिए आज से कोर्ट में सुनवाई

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह को बेगुनाह साबित करने के लिए आज से कोर्ट में सुनवाई शुरु हो गई हैं। पाकिस्तान की एक कोर्ट में भगत सिंह के खिलाफ लगाए गए मर्डर चार्जेज को गलत साबित करने के लिए आज से शुनवाई शुरु हो गई हैं। आजादी के मतवाले भगत सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

आपको बता दें कि आजादी की लड़ाई के दौरान एक ब्रिटिश अधिकारी की हत्या का आरोप स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह पर लगाया गया था। इस मामले में उन्हें निर्दोष साबित करने के लिए आज कोर्ट में सुनवाई शुरु हो गई हैं। ब्रिटिश सरकार द्वारा भगत सिंह को फांसी दिए जाने के करीब 85 साल बाद पाकिस्तानी अदालत एक याचिका के आधार पर इस मामले की सुनवाई शुरू कर रही है।

लाहौर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इजाजुल एहसन ने न्यायमूर्ति खालिद महमूद की अध्यक्षता में एक खंडपीठ का गठन किया है जो तीन फरवरी से मामले की सुनवाई करेगी। आपको बता दें कि भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष वकील इमतियाज राशिद कुरैशी ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर इस मामले की सुनवाई के लिए अर्जी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+