पाक की बैट का पुंछ में सेना पर हमला, दो जवान शहीद
पाक की बैट का पुंछ में सेना पर हमला दो जवान शहीद
श्रीनगर। पाकिस्तान की बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) ने बॉर्डर पार आकर कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना की पोस्ट पर हमला किया है। इस हमले में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। बैट ने पैट्रोलिंग कर रही टीम पर अचानक हमला किया। हमले के बाद भारतीय सेना ने भी तुरंत जवाबी हमला किया और बैट के एक कमाडों को ढेर कर दिया।

पाकिस्तान बीते कई दिनों से लगातार सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। गुरुवार को सुबह से ही पुंछ सेक्टर पर पाक की ओर से गोलीबारी हो रही है। गोलाबारी की आड़ में पाक सेना आतंकियों को घुसपैठ की फिराक में रहती है। इससे पहले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार दिया था। बुधवार रात को भी सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications