Pahalgam Terror Attack: 8 घंटे में 9 सवालों से गुजरीं हमले के शिकार भारत भूषण की पत्नी, क्या अब सुलझेगी गुत्थी
Pahalgam Terror Attack: जब भी कोई बड़ा आतंकी हमला होता है, जांच एजेंसियां हर छोटी-छोटी कड़ी को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु में, जहां पहलगाम हमले के शिकार भारत भूषण की पत्नी सुजाता (Bharat Bhushan Wife Sujata) से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लंबी पूछताछ की।
करीब आठ घंटे तक चले इस सेशन में सवालों की बौछार हुई और हर जवाब में कोई न कोई सुराग ढूंढ़ने की कोशिश साफ नजर आई।

पूछताछ के दौरान NIA ने संदिग्धों के स्केच भी दिखाए, ताकि पहचान में कोई चूक न हो। सुजाता से हथियारों का हुलिया, आतंकियों के बातचीत का तरीका और उनके पहनावे तक के बारे में डीटेल्स मांगी गईं। हर जवाब से एक कोशिश थी - उस काले दिन की तस्वीर को एकदम साफ करना। आइए विस्तार से जानें NIA ने क्या-क्या पूछे सवाल?
आप कब कश्मीर गए थे, किस टाइम पहुंचे?
- जब आतंकी आए उस वक्त आप कहां थी और भारत भूषण कहां थे?
- आतंकी कौन सी भाषा बोल रहे थे?
- क्या आपने आतंकियों के चेहरे पर कोई निशान देखा?
- क्या आपने यह देखा कि आतंकी किन हथियारों के साथ आए थे?
- वे किस तरह दिखते थे?
- क्या उन्होंने आपसे कभी कुछ बोला?
- क्या आपने उनकी किसी बात का जवाब दिया?
इस बीच राजस्व विभाग के अधिकारी भी भारत भूषण के घर पहुंचे। परिवार को सरकार की तरफ से मिलने वाले 10 लाख रुपए के मुआवजे की प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स इकट्ठा किए जा रहे हैं। यह कदम इसलिए लिया जा रहा है ताकि मुआवजा जल्दी से जल्दी उनके खाते में पहुंच सके। उधर, इसी हमले के एक और पीड़ित मंजूनाथ की पत्नी पल्लवी ने बताया कि एनआईए की टीम अभी उनके घर नहीं पहुंची है, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूछताछ के लिए वे आएंगे।
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को हुए इस भीषण हमले में भारत भूषण समेत कुल 26 लोगों की जान चली गई थी। अब एनआईए हर पहलू को खंगाल रही है ताकि हमले के पीछे का पूरा नेटवर्क सामने आ सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके।












Click it and Unblock the Notifications