Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले में ओडिशा के प्रशांत की मौत, CM ने की 20 लाख मदद और नौकरी देने की घोषणा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को हुए आतंकी हमले में ओडिशा के रहने वाले प्रशांत सतपथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रशांत अपनी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर पहुंचे थे। हमले के वक्त वे अपने परिवार के साथ थे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रशांत सतपथी ने महीनों तक पैसे जोड़कर कश्मीर यात्रा की योजना बनाई थी। परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने के इरादे से वह पहली बार घाटी पहुंचे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आतंकी हमले के दौरान प्रशांत की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे, लेकिन वे किसी तरह बच निकले।

Pahalgam Terror Attack

CM ने 20 लाख मुआवजा और नौकरी की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले ओडिशा निवासी प्रशांत सतपथी को अंतिम विदाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, सतपथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने ये घोषणा बालासोर जिले के रेमुना ब्लॉक स्थित इशानी गांव में सतपथी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद की।

मुख्यमंत्री ने प्रिया दर्शनी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि जब उन्होंने प्रिया दर्शनी से बात करने की कोशिश की, तो वे अत्यधिक भावुक हो गईं और बातचीत के दौरान बेहोश हो गईं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा उठाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और पत्नी को नौकरी तथा बेटे की पढ़ाई का पूरा ध्यान राज्य सरकार रखेगी।

आपको बता दे कि प्रशांत सतपथी कश्मीर की वादियों में परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। इस दौरान आतंकियों ने उन्हें मार दिया। प्रशांत के बड़े भाई सुशांत ने बताया कि उसके भाई ने इस यात्रा के लिए महीनों तक पैसे बचाए थे और वह इसके लिए बेहद खुश था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+