Pahalgam: भारत-पाक तनाव के बीच PM मोदी ने की रक्षा सचिव से मुलाकात, कल हुई थी नेवी-नौसेना चीफ के साथ मीटिंग
Pahalgam Terror attack News Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव जारी है। इस बीच 05 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है।
इधर पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। सोमवार (05 मई) को भी पाकिस्तान ने एलओसी और जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार कई सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक इन क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं।

Pahalgam Terror Attack Updates: पहलगाम आतंकी हमले पर अब तक के बड़े अपडेट?
🔴 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक कार्यक्रम में बोलते हुए ये आश्वासन दिया है कि भारत इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा, "एक रक्षा मंत्री के तौर पर, मेरे सैनिकों के साथ-साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। हमारे देश पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी है।"
🔴 भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से पाकिस्तान को पानी का प्रवाह रोक दिया है और झेलम पर किशनगंगा परियोजना से अपवाह को कम करने की तैयारी कर रहा है।
🔴 सूत्रों ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार जल्द ही सिंधु नदियों पर नई परियोजनाओं से लगभग 12 गीगावाट (जीडब्ल्यू) अतिरिक्त जलविद्युत बनाने की योजना बनाना शुरू करेगी, जिसके लिए रिसर्च करने के आदेश दिए गए हैं।
🔴 भारतीय बाजारों तक पहुंचने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करने के लिए सीमा शुल्क विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक यूएई और सिंगापुर जैसे तीसरे देशों से आने वाले सामानों पर संभावित उल्लंघनों के लिए नजर रखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications