Pahalgam Terror Attack:"वे 50 साल से रह रहे हैं, अमानवीय तरीका है", पाकिस्तान के प्रति फारूक का नरम रुख
Pahalgam Terror Attack: फारूक अब्दुल्ला अवैध प्रवासी पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर नरमी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कोई मानवीय तरीका नहीं है। मैं नहीं समझता हूं हमें इस हद तक जाना चाहिए। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
फारूक अब्दुल्ला ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए पाकिस्तान नागरिकों को लेकर कहा कि वे 50 साल से यहां रह रहे हैं। ये कोई मानवीय तरीका नहीं है। मैं नहीं समझता हूं हमें इस हद तक नहीं जाना चाहिए। ये कैसी सोच है मैं नहीं जानता। उन्होंने कहा कि "यह एक तरह की क्षति है... वे गरीब लोग जो 50 साल से यहां रह रहे हैं और उनके बच्चे यहां पढ़ रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान भेजा जा रहा है, यह कैसा तरीका है? यह एक अमानवीय तरीका है।

क्या है मामला?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसके जवाब में केंद्र सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं।
सरकार ने 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। केवल मेडिकल वीजा को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई थी। इसके साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया, जो अब समाप्त हो चुका है। जो लोग तय समय सीमा के भीतर देश नहीं छोड़ते, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में तीन साल तक की जेल या आर्थिक दंड का प्रावधान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि किसी भी देश में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को वहां रहने का अधिकार नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत अपने उन नागरिकों को वापस लेने को तैयार है, जो दूसरे देशों में अवैध रूप से रह रहे हैं-यह बात उन्होंने विशेष रूप से अमेरिका में बसे अवैध भारतीयों के संदर्भ में कही।
भारत सरकार ने आतंकवाद और अवैध प्रवास दोनों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। यह कदम न केवल देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अब इस विषय पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
भारत सरकार का नया आदेश
भारत सरकार के नए आदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को बड़ी राहत दी गई। मोदी सरकार ने अगले आदेश तक वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए देश छोड़ने की अनुमति दे दी है। बता दे कि नए आदेश में पहले गृह मंत्रालय ने पहले दिए गए उस निर्देश को संशोधित किया गया है, जिसमें कहा गया था कि यह सीमा 30 अप्रैल से बंद कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications