Pahalgam Terror Attack: क्या आप कश्मीर में फंसे हैं? एयर इंडिया और इंडिगो ने बढ़ाई फ्लाइट्स, जानिए विवरण

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले के बाद वहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। पहगलाम सहित पूरे कश्मीर में मौजूद पर्यटक कश्मीर छोड़ कर वापस लौटना चाह रहे हैं।

इसी को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए बुधवार, 23 अप्रैल 2025 को चार अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है।

Pahalgam Terror Attack

एयर इंडिया चलाएगा दो विशेष विमान

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, 'वर्तमान स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया बुधवार (23 अप्रैल) को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी।'

इन उड़ानों का विवरण इस प्रकार है

श्रीनगर से दिल्ली - सुबह 11:30 बजे
श्रीनगर से मुंबई - दोपहर 12:00 बजे

इन उड़ानों के लिए बुकिंग अब खुल चुकी है।

वहीं पहले चल रही सभी उड़ानें पूर्व निर्धारित समय अनुसार संचालित होती रहेंगी।

वहीं एयर इंडिया 30 अप्रैल 2025 तक इन मार्गों पर बुकिंग वाले यात्रियों को मुफ्त रीसिड्यूलिंग और रद्दीकरण पर पूरी राशि की वापसी की सुविधा भी दे रही है। यात्री अपने अनुसार टिकट को रीसिड्यूल कर सकते हैं।

वहीं एयर इंडिया ने अधिक जानकारी या सहायता के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
011 69329333, 011 69329999

इंडिगो के भी दो विशेष विमान 23 अप्रैल को संचालित होंगे

श्रीनगर में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इंडिगो ने रीसिड्यूलिंग और कैंसलेशन पर छूट बढ़ा दी है। IndiGo ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि, हम 23 अप्रैल को दो विशेष उड़ानों का संचालन भी कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं:
[https://goindigo.in](https://goindigo.in)
या हमें कॉल करें:
📞 +91 124 4973838 / +91 124 6173838

ये भी पढ़ें Pahalgam Terror Attack: भारत में जेडी वेंस की मौजूदगी, तहव्वुर राणा की कस्टडी से बौखलाहट! हमले का क्या मकसद?

एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को दे रही है विशेष सहायता

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी पहलगाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। एयरलाइन ने बताया, जो यात्री 30 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर से या श्रीनगर के लिए यात्रा कर रहे हैं, उन्हें तारीख बदलने की सुविधा दी जा रही है, जिसमें कोई शुल्क नहीं लगेगा, और किराये में फर्क भी माफ किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें Pahalgam Terror Attack: हाथों में AK-47 लिए दिखा पहलगाम का आतंकी? सामने आई संदिग्ध आतंकवादी की पहली तस्वीर

हर हफ्ते लगभग 80 उड़ानें संचालित करती है

इसके अलावा, यात्री अपनी बुकिंग रद्द करके मूल भुगतान के तरीके से पूरी राशि की वापसी भी ले सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर को बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, जम्मू और कोलकाता से सीधे जोड़ती है और हर हफ्ते लगभग 80 उड़ानें संचालित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+