Pahalgam Attack: कौन है आतंकी सुलेमान, जिसने पर्यटकों पर चलाई धर्म पूछकर गोली? सामने आया PAK का काला सच!
Pahalgam Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने आतंकवादियों को शरण दी थी। आपको बता दें इस घृणित हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।
एनआईए के अनुसार, इस हमले में शामिल तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

पहलगाम हमले के आरोपियों को शरण देने वाले गिरफ्तार
एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान परवेज अहमद जोठार (बटकोट, पहलगाम निवासी) और बशीर अहमद जोठार (हिल पार्क, पहलगाम निवासी) के रूप में हुई है।
3 आतंकी में से एक का नाम सुलेमान शाह था (Pahalgam Attack)
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक ने परवेज और बशीर ने एनआईए को पूछताछ में बताया है कि 'तीन आतंकी में से एक का नाम सुलेमान शाह था और वो LeT का ही मेंबर है, हालांकि बाकी दोनों के नाम की पहचान नहीं हुई है।'
तीनों आतंकवादियों को घटना से पहले हिल पार्क स्थित झोपड़ी में शरण दी
एनआईए के मुताबिक 'परवेज और बशीर ने जानबूझकर तीनों आतंकवादियों को घटना से पहले हिल पार्क स्थित झोपड़ी में शरण दी थी। जांच में पता चला है कि इन दोनों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई थीं, जिसके बाद उन्होंने पर्यटकों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया।'
एनआईए के अनुसार, यह हमला सबसे क्रूर आतंकवादी हमलों में से एक था। एनआईए ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा (Pahalgam Attack)
आपको बता दें कि 23 जून को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दोनों को पेश किया गया, कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मालूम हो कि इस घृणित हमले के जवाब में, भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया और पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उसको सबक सिखाया था।
'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म नहीं हुआ है (Pahalgam Attack)
हालांकि अभी सीज फायर हो जाने के बाद से इंडिया-पाकिस्तान के बार्डर पर हमले नहीं हो रहे हैं, हालांकि भारत ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी रूका हुआ है बंद नहीं होगा। भारत तब ही तक शांत है जब तक कि उसे छेड़ा ना जाए, अगर कोई भी उसे छेड़ेगा तो वो उसे छोड़ेगा नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications