Pahalgam Attack: हाजी पीर दर्रा क्या है? जिसको लेकर 60 साल पहले भारत ने कर दी थी ये बड़ी भूल
Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर में बेगुनाह पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बद से बद्त्तर हो गए हैं। भारत ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हो गया है।
भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर को सील कर दिया है इसके साथ ही मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ वर्षो पुराना सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है और पाकिस्तान को पानी की एक भी बूंद ना देने का संकल्प लिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब जब भारत पाकिस्तान की नकेल कसकर उसको सबक सिखाना चाह रहा है तो हाजी पीर दर्रा एक बार सुर्खियों में आ गया है। आइए जानते हैं क्या है ये हाजी पीर जर्रा और क्यों पहलगाम अटैक के बाद इसकी हो रही चर्चा?

बता दें पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन के बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने शिमला समझौता निलंबित कर दिया है। इसके बाद चर्चा है कि पाकिस्तान 10 जनवरी 1966 को उज्बेकिस्तान में हुआ तासकंद समझौता भी रद्द कर सकता है।
ताशकंद समझौते के तहत भारत ने हाजी पीर जर्रा को लेकर ऐसा फैसला किया था जो भारत की बड़ी चूक थी। भारत-पाकिस्तान के बीच 1966 में सोवियत संघ की मौजूदगी में भारत के तत्तकालीन पीएम लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के तत्तकालीन राष्ट्र्रपति अयूब खान के बीच ताशकंद समझौता हुआ था।
हाजी पीर जर्रा को लेकर भारत से हो गई थी ये बड़ी भूल
हाजी पीर जर्रा वर्तमान समय में पाक अधिकृत कश्मीर के कब्जे में हैं। ताशकंद समझौते के तहत तहत भारत ने हाजी पीर दर्रा पर कब्जा हटा लिया था। 5 अगस्त 1965 से पहले वाली स्थिति बहाल करने पर भारत ने हामी भरी थी। 60 पहले पाकिस्तान को हाजी पीर दर्रा देने की बड़ी चूक जो भारत से हुई थी उसका खामियाजा आज तक भारत भुगत रहा हैं क्योंकि अगर भारत का ये हिस्सा पाकिस्तान के पास ना होता तो आज कश्मीर में ऐसे पाकिस्तान आतंकी हमले ना करवा पाता।
हाजी पीर दर्रा क्या है? क्यों कश्मीर के लिए बना खतरनाक
हाजी पीर दर्रा हिमालय की पर्वत श्रृंखला की पीर पंजाल श्रेणी में है। ये क्षेत्र कश्मीर के पुंछ और पाक अधिकृत कश्मीर के रावलकोट को आपस में जोड़ता है। साढ़े आठ हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित हाजी पीर दर्रा से पाकिस्तान पीओके ही नहीं भारत की कश्मीर घाटी पर निगाहें रखता है। इतना ही नहीं कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों का ये ही प्रमुख रास्ता है। जिसके जरिए पाकिस्तानी आतंकी भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आतंक फैलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications