पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर में Loc पर की गोलीबारी, लगातार 5वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन

Pahalgam attack Update News: जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान तेज किए जाने के कारण नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने लगातार 5वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात को नियंत्रण रेखा (Loc) के पार अकारण छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर के इलाकों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने पाक के उकसावे का प्रभावी तरीके से जवाब दिया है। इससे पहले भारतीय सेना ने 27-28 अप्रैल की रात को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया था। इसमें टुटमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों को निशाना बनाया गया था।

Pahalgam attack Update News

पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम उल्लंघन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस पूरे महीने अप्रैल में पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी देखी गई, कम से कम सात घटनाएं सामने आई हैं।

🔴 1 अप्रैल: महीने की शुरुआत कृष्णा घाटी सेक्टर में माइन ब्लास्ट से हुई, जिसका कथित उद्देश्य घुसपैठ को बढ़ावा देना था। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी।

🔴 22 अप्रैल: पहलगाम आतंकी हमले की रात पुंछ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें आईं।

🔴 24-25 अप्रैल: कुपवाड़ा में रात के समय सीमा पार से गोलीबारी की खबरें आईं।

🔴 25 अप्रैल: नियंत्रण रेखा पर 34 अपुष्ट स्थानों पर गोलीबारी की खबरें आईं।

🔴 26-27 अप्रैल: कुपवाड़ा जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की दो घटनाएं हुईं।

🔴 28 अप्रैल: सोमवार की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत इलाकों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।

Take a Poll

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और PM मोदी की मुलाकात में क्या हुआ खास?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार 28 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 40 मिनट तक चली यह मुलाकात पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करने के कुछ ही घंटों बाद हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+