Pahalgam Attack Update: राजनाथ सिंह-पीट हेगसेथ की बातचीत, क्या होगी भारत की अगली सैन्य रणनीति?

Pahalgam Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कूटनीतिक और सैन्य मोर्चे पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 1 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ से बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर तनाव और संघर्षविराम उल्लंघन बढ़ गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई हाईलेवल बैठक में यह तय किया गया कि आतंकवाद को कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी। भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी ऑपरेशनल आजादी दी गई है। हमला कब, कहां और कैसे होगा, इसका फैसला सेना खुद करेगी।

Pahalgam Attack Update

पाकिस्तान को चेतावनी और जवाबी कार्रवाई

पाक सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर संघर्षविराम तोड़ा, खासकर 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ में। भारतीय सेना ने इसका त्वरित और प्रभावी जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को चेताया।

अमेरिका से मिली भारत को मजबूत समर्थन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बात की। जयशंकर ने साफ कहा कि आतंकी हमले के अपराधियों और समर्थकों को सज़ा मिलनी चाहिए। रुबियो ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के समर्थन का भरोसा दिलाया और दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने की अपील की।

भारत ने और कौन-कौन से कदम उठाए?

  • पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस 23 मई तक बंद कर दिया गया है।
  • सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित रखने का फैसला।
  • अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट अस्थायी रूप से बंद।
  • पाकिस्तान उच्चायोग में स्टाफ की संख्या कम करने का निर्णय।

PM मोदी का स्पष्ट संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट है - जवाब ज़रूर मिलेगा, और वो करारा होगा।' उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत की सेना पूरी तरह सक्षम है और उन्हें जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+