Pahalgam Attack: पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन Loc पर की गोलीबारी, 3 आतंकियों के घर फिर से नेस्तनाबूद
Pahalgam attack Update News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के मुताबिक 27-28 अप्रैल की रात लगातार चौथे दिन पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलीबारी की गई। जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, "27-28 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।" सुरक्षाबलों ने इधर कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। इसी क्रम में दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों ने तीन और संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को तोड़ा है। अब तक कुल 9 आतंकियों के घरों को सुरक्षाकर्मियों ने ध्वस्त किए हैं।

संघर्ष विराम का उल्लंघन कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में हुआ। यह पहली बार था जब पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। उसके बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार बिना किसी उकसावे के गोलीबार की जा रही है। आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा, द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। हालांकि बाद में टीआरएफ ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया।
जम्मू कश्मीर में अब तक 9 आतंकियों के घर तोड़े गए
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों ने तीन और संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को तोड़ दिया। शोपियां के जैनापोरा इलाके में अदनान शफी डार, पुलवामा के दारमदोरा इलाके में आमिर नजीर और बांदीपुरा के नाज कॉलोनी इलाके में जमील अहमद के घर ढहाए गए। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ध्वस्त किये गये मकानों की संख्या नौ हो गई है।
हलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले के अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। अब तक 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications