Pahalgam attack के मुख्य आरोपी आदिल अहमद थोकर को लेकर बड़ा खुलासा, छात्र वीजा पर गया था पाकिस्तान
Pahalgam attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपी आदिल अहमद थोकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आदिल अहमद थोकर 2018 में स्टूडेंट वीजा पर पाकिस्तान गया था और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
आदिल अहमद थोकर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के गुर्रे गांव का रहने वाला है। आदिल अहमद थोकर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जुड़ा है, ये संगठन जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में अपनी आतंकवादी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार आदिल अहमद थोकर 2018 में कश्मीर के गांव गुर्रे से अपना घर छोड़ कर स्टूडेंट वीजा पर पाकिस्तान गया था। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान जाने से पहले ही थोकर कट्टरपंथी था और सीमा पार से संचालित प्रतिबंधित आतंकी समूहों से उसके गहरे संबंध थे।
जम्मू-कश्मीर के गुर्रे के आदिल अहमद थोकर ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से पैरामिलिक्ट्री की ट्रेनिंग ली। 2018 के बाद थोकर के लश्कर के साथ संबंध गहरे होते गए और उसने 22 अप्रैल 2024 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाया। खूफिया रिपोर्ट के अनुसार थोकर अक्टूबर 2024 में खतरनाक पुंछ-राजौरी सेक्टर के जरिए नियंत्रण रेखा (LOC) पार की थी।
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आदिल अहमद थोकर
22 अप्रैल 2024 को दोपहर करीब 1:50 बजे थोकर और उसकी आतंकी साथी असॉल्ट राइफलों से लैस होकर पहलगाम के बैसरन के देवदार के जंगलों से बाहर निकले और पर्यटकों से उनके धर्म के बारे में पूछा और आयतें सुनाने को कहा और जो हिंदू पर्यटक थे उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी।
पाकिस्तानी आतंकी जंगल के रास्ते कैसे पहुंचे पहलगाम?
रिपोर्ट के अनुसार पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले थोकर के साथ तीन-चार आतंकवादी थे। जिसमें हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान भी था। जो पाकिस्तानी नागरिक है। कथित तौर पर थोकर ने आतंकी मूसा को कश्मीर में घुसने में मदद की। पाकिस्तानी आतंकी थोकर की मदद से ही जंगल के रास्ते सुरक्षाबलों से बचते हुए किश्तवाड़ और अनंतनाग के रास्ते यहां तक पहुंचा और उसने बेगुनाह पर्यटकों का नरसंहार किया।












Click it and Unblock the Notifications