भारत-पाक तनाव के बीच BSF ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और ग्रेनेड बरामद

Pahalgam Attack Update: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित पंजाब के अमृतसर जिले के भरोपाल गांव में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने गांव भरोपाल के समीप तलाशी अभियान चलाया जिसमें तीन पिस्तौल, छह मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस और दो हथगोले बरामद किए गए हैं।

pahalgam-terror-attack

Pahalgam Attack Update: सीमा पर आतंकी साजिश नाकाम

BSF और पंजाब पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते पंजाब के अमृतसर में एक संभावित आतंकी हमला टल गया है। इस कामयाबी को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये हथियार पाकिस्तान की ओर से भेजे गए थे और इनका उपयोग भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

बीएसएप और स्थानिय पुलिस की संयुक्त तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामदे किए गए हैं। सुरक्षा सुत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को 50 जिंदा कारतूस समेट ग्रेनेड, 6 मैगजीन और पिस्तौल मिले हैं जो बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से लाए गए थे।

Pahalgam Attack: भारत-पाक सीमा पर NORI वीजा धारकों का आवागमन

अमृतसर स्थित अटारी सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) के माध्यम से बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच नागरिकों का नियमित आवागमन भी हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुल 224 लोग - जिनमें भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे - NORI (No Obligation to Return to India) वीजा धारक के रूप में सीमा पार कर भारत आए।

आपको बता दें कि आज 30 अप्रैल को केंद्र सरकार ने पाक नागरिकों को एक बड़ी राहत देते हुए अगले आदेश तक वतन वापसी की उम्मीद बढ़ा दी है। दरअसल, गृह मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक अभी भी वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान अपने घर जा सकते हैं। इससे पहले भारत में रह रहे सभी वीजा धारकों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने का अल्टीमेट जारी कर दिया गया था।

इसके अतिरिक्त, 139 पाकिस्तानी नागरिक भी अटारी सीमा के माध्यम से पाकिस्तान लौटे। दोनों देशों के बीच इस प्रकार के आदान-प्रदान से मानवीय पहलुओं को बल मिलता है और यह संकेत देता है कि कूटनीतिक रूप से भले ही रिश्तों में तनाव हो, लेकिन आम नागरिकों के बीच संपर्क कायम रखने के प्रयास जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+