Padmavati row: भाजपा नेता का दीपिका और भंसाली का सिर काटने वाले को 10 करोड़ देने का ऐलान

Recommended Video

    Padmavati: Haryana BJP leader announces 10 cr reward for Deepika Padukone and Bhansali's head

    नई दिल्ली। देशभर से फिल्म 'पद्मावती' के निर्माता संजय लीला भंसाली और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मार डालने के ऐलान होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब हरियाणा के भाजपा नेता सूरज पाल ने भंसाली और दीपिक का सिर लाने वाले को 10 करोड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही सिर काटने वाले को कानूनी सहारा और उसके परिवार का ध्यान रखने की भी बात कही। हरियाणा में भाजपा के प्रमुख मीडिया संयोजक सूरज पाल अम्मू ने कहा है दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर धड़ से अलग करने वालों को वो 10 करोड़ का ईनाम देंगे। रणवीस सिंह को उन्होंने सिर्फ हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी है।

    भाजपा से इस्तीफे को तैयार

    भाजपा से इस्तीफे को तैयार

    सूरज पाल अम्मू ने कहा कि वो मेरठ के उस युवक को शुभकामनाएं देना चाहते हैं जिसने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काटने के लिए 5 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। हम इन लोगों का सिर धड़ से अलग करने वालों को इनाम देने की राशि को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वो भाजपा से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी बोलना तो पड़ेगा। मैं भाजपा का प्रवक्ता अगर मुझे भाजपा से त्यागपत्र देना पड़ेगा परंतु मोदी जी आपको बोलना पड़ेगा, राजनाथ सिंह जी बोलना पड़ेगा।

    कांट छांट के बाद भी नहीं चलने देंगे फिल्म

    कांट छांट के बाद भी नहीं चलने देंगे फिल्म

    अम्मू ने कहा कि मैं वसुंधरा जी को भी एक मैसेज देना चाहता हूं, वो कहती हैं कि फिल्म में कुछ कांट छांट करनी पड़ेगी,अरे वसुंधरा जी कांट छांट तो छोड़ो हम इस फिल्म को चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार हिन्दुस्तान के राजघरानों की महारानियां तलवार लेकर सड़कों पर आई हैं, अगर हमारे पूर्वजों, हमारे राजाओं, रियासतों पर कोई अपशब्द बोलेगा तो बर्दाश्त नहीं होगा।

    निर्माता कंपनी ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट

    निर्माता कंपनी ने आगे बढ़ाई रिलीज डेट

    संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन अब फिल्म एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 ने फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दिया है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म निर्माता ने स्वतः रिलीज डेट टालने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+