पद्मावती की रिलीज पर फंसा पेंच, सेंसर बोर्ड ने तकनीकी वजहों से लौटाई फिल्म

फिल्म को लेकर बढ़ रहे तनाव के चलते उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के अफसर भी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सम्पर्क में थे।

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' अब एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) ने तकनीकी कारणों से फिल्म को वापस फिल्ममेकर्स को लौटा दिया है। सूत्रों ने बताया कि अब जब यह फिल्म दोबारा सेंसर बोर्ड के पास आएगी तब इसका दोबारा नियमों के अनुसार रिव्यू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि अब ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं की ओर से सेंसर बोर्ड को जो डॉक्युमेंट भेजे गए थे उसमें कई तरह की खामियां थी। मेकर्स की ओर से पहले 1 दिसंबर को देशभर में फिल्म की रिलीज प्रस्तावित थी।

पद्मावती की रिलीज पर फंसा पेंच, सेंसर बोर्ड ने तकनीकि वजहों से लौटाया

हालांकि फिल्म को प्रड्यूस कर रही कंपनी Viacom 18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ अजित अंधारे ने ट्वीट कर 'पद्मावती' की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाए जाने की खबरों को महज अफवाह बताया है। फिल्म की मार्केटिंग टीम के सूत्रों का भी कहना है कि फिल्म पहले से निर्धारित डेट यानी 1 दिसंबर को ही रिलीज की जाएगी।

कई राज्यों में प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को लेकर बढ़ रहे तनाव के चलते उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के अफसर भी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सम्पर्क में थे। एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, जानकारी मिली है कि फिल्म के हर उस दृश्य और कहानी की गंभीरता से समीक्षा होगी, जिससे किसी भी तरह का विवाद होने की आशंका होगी। ऐसे में फिल्म को 1 दिसंबर तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के आसार बेहद कम हैं।

महिलाओं ने किया विरोध

फिल्म पद्मावती का पूरे देशभर में फिल्म का विरोध किया जा रहा है। हद तो यहां पार हो गयी जब राजपूत करणी सेना ने यहां तक कह दिया है कि जो दीपिका पादुकोण की नाक काटकर लाएगा उसे बड़ा ईनाम दिया जाएगा। और अब इस फिल्म के विरोध में राजस्थान की राजपूत महिलाएं भी आ गई हैं। अब राजस्थान के राज घराने की महिलाएं भी सड़कों पर उतर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+