भाजपा विधायक की धमकी, 'पद्मावती' दिखाने वाले थियेटर को आग लगा देंगे

हैदराबाद। हैदराबादके गोशमहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने तेलंगाना में उन थियटरों में आग लगा देने की धमकी दी है, जिनमें फिल्म 'पद्मावती' को चलाया जाएगा। राजा ने ये बात फेसबुक पर कमेंट के जरिए कही है। राजा ने फिल्म में राजपूतों की संस्कृति के साथ खिलावाड़ करने और उन्हें अपमानित किए जाने की बात कही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Padmavati row BJP MLA t raja threatens to set afire theatres in Telangana

'पद्मावती' शूटिंग के समय से ही विवादों में रही है। फिल्म के निर्माताओं को लगातार मारपीट, धमकियों और विवादों का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिल्म जगत से निर्माताओं को समर्थन भी मिल रहा है। अभिनेता प्रकाश राज ने फिल्म को लेकर निर्माताओं को मिल रही धमकियों पर चिंता जताई है और अपने फैंस से सवाल किया है, 'ऐसा माहौल बनाने के लिए कौन जिम्मेदार है?'

इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पद्मावती ने निर्माताओं के खिलाफ एक खुला खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि कलाकारों को अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन वह तथ्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। उमा ने कहा है कि इतिहास से छेड़छाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं दी जी सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+