Padmavati Controversy: 'टिकट खरीदने से पहले करा लें इंश्योरेंस', वायरल हो रहा धमकी भरा ये संदेश

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' इस साल की सबसे विवादित फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के विरोध को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। एक ग्रुप ने तो फेसबुक पर यहां तक कह दिया है कि पद्मावती देखने वाले लोग पहले अपना इंश्योरेंस करा लें। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' इस साल की सबसे विवादित फिल्म बन गई है। देशभर में लोग इस फिल्म का बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के विरोध को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। एक ग्रुप ने तो फेसबुक पर यहां तक कह दिया है कि पद्मावती देखने वाले लोग पहले अपना इंश्योरेंस करा लें। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Padmavati

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के राजपूत सेना ने ये धमकी फेसबुक पर पोस्ट की है। इस फोटो में लिखा है, 'पद्मावती की टिकिट लेने से पहले अपना इंश्योरेंस करवा लेना! क्योंकि राजपूतों की तलवार गर्दन गिनकर नहीं काटती।' धमकी भरा ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पद्मावती फिल्म पर विवाद दिनोंदिन गर्माता ही जा रहा है।

गुरुवार को राजपूत करणी सेना ने दीपिका को शूर्पनखा बताते हुए उनकी नाक काटने की धमकी दी वहीं उत्तर प्रदेश के एक नेता ने भंसाली का सिर काट कर लाने वाले को 5 करोड़ इनाम देने की बात कही।

राजस्थान के राज घराने की राजपूत महिलाएं ने भी दीपिका पादुकोण और फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन रानियों का कहना है कि फिल्म में रानी पद्मावती का गलत चित्रण किया गया है। उनके मुताबिक रानी पद्मावती उनके लिए मां जैसी थीं और मां को एक नृतकी के रूप में पेश किया जा रहा है।

फिल्म को रिलीज में केवल 13 दिन बाकी हैं लेकिन विवाद है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। धमकियों के चलते मुंबई पुलिस ने संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Padmavati Controversy: राज घराने की रानियों को नहीं पसंद आया दीपिका का 'घूमर', कपड़ों पर भी ऐतराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+