स्वरा की पोस्ट पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने की तीखी टिप्पणी तो अभिनेत्री ने चिल्लाकर कहा..वजाइना, वजाइना, वजाइना.... ....

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' जहां सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ रही है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ी है। ये बहस उस वक्त और बढ़ गई जिस वक्त अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भंसाली के लिए एक ओपन लेटर लिखा जिसमें उन्होंने फिल्म में जौहर प्रथा का महिमामंडित किए जाने पर डायरेक्टर की काफी आलोचना की और कहा कि भंसाली जैसे लोगों ने ही महिलाओं को केवल एक वजाइना तक सीमित कर दिया है।

'महिलाओं को वजाइना.. तक ही सीमित रख सकते हैं'

'महिलाओं को वजाइना.. तक ही सीमित रख सकते हैं'

गौरतलब है कि स्वरा ने लिखा था कि इस समय जहां देशभर में महिला सशक्तिकरण की जरूरत है, वहां निर्देशक पुराने रीति-रिवाजों (जौहर) को हाइलाइट करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोग केवल महिलाओं को वजाइना.. तक ही सीमित रख सकते हैं।

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का तीखा जवाब

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का तीखा जवाब

हालांकि स्वरा के इस लेटर पर भंसाली की तो प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन लोगों ने स्वरा को काफी कुछ सुना दिया। सोशल मीडिया पर ये बहस उस वक्त और चोखी हो गई जब स्वरा के खिलाफ अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने तीखी टिप्पणी कर दी।

एक महिला ने वजाइना शब्द का प्रयोग किया: स्वरा

एक महिला ने वजाइना शब्द का प्रयोग किया: स्वरा

सुचित्रा ने लिखा कि यह फनी है कि जिस ऐक्ट्रेस ने खुद इरॉटिक डांसर/प्रॉस्टिट्यूट वाले किरदार को उतने ही जोश के साथ पर्दे पर पेश किया हो, वह एक सती रानी की कहानी देखने के बाद खुद एक वजाइना के तौर पर महसूस करने लगती हैं। यह कैसा आदर्श है...।

वजाइना वजाइना वजाइना!!!'

वजाइना वजाइना वजाइना!!!'

हालांकि सुचित्रा की इस पोस्ट की भी आलोचना हुई लेकिन स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट पर जो जवाब दिया उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी, उन्होंने लिखा कि यह फनी है कि लोग इस चीज को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि एक महिला ने वजाइन शब्द का प्रयोग किया है। ये चीज पचती नहीं है लोगों को, अब इससे बड़ा मजाक क्या होगा कि लोगों को 2440 शब्दों के आर्टिकल, जिसे तर्क के साथ समझाया गया है, उनमें से उन्हें केवल एक शब्द वजाइना याद रहा!!! इसलिए वजाइना वजाइना वजाइना वजाइना वजाइना वजाइना...वजाइना वजाइना वजाइना!!!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+