Padma Shri Award 2021:गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा समेत इन 102 महान विभूतियों को दिया जा रहा पद्म श्री

Padma Shri Award 2021:गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा समेत इन 102 महान विभूतियों को दिया जा रहा पद्म श्री

Padma Shri Award 2021: देश में 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा कर दी गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, लोकसभा की पूर्व अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन के अलावा ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वलिस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार से सम्‍मानित किया जा रहा है। इनके अलावा 102 महान विभूतियों को पद्म श्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा रहा है।

Padma Shri

बता दें पद्म पुरस्कार देश में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं और पुरस्कार विजेता की उपलब्धि के आधार पर तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इसमें सर्वोच्च पद्म विभूषण, इसके उपरान्‍त पद्म भूषण, और पद्म श्री प्रदान किया जाता है। लंबी प्रक्रिया के तहत इनका चयन किया जाता है। आइए जानते हैं इस बार किसको दिया जा रहा ये सम्‍मान?

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में से 102 हैं।

जिन 102 हस्तियों को पद्म श्री (Padam Shri) गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया जा रहा है उनमें यूपी के गुलफाम अहम (कला), जगदीश चौधरी (सामाजिक कार्य) को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। वहीं बिहार की दुलारी देवी और रामचंद्र मांझी को (कला), दिल्ली के नीरू कुमार को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार मिला है. दिल्ली से ही चंद्रकांत संभाजी पांडव और जेएन पांडे (मरणोपरांत) को औषधि क्षेत्र में यह सम्मान मिला है। यूपी से अशोक कुमार साहू को भी मेडिसिन, राम यत्न शुक्ला को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान मिला है। यूपी से चंद्रशेखर सिंह (कृषि) और सुधा हरि नारायण सिंह को खेलकूद में पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया।

वहीं खेल जगत से कुल सात खिलाड़ियों का पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। जिनमें पश्चिम बंगाल से टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास, तमिलनाडु से भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान अनीता पौलदुरई, अरुणाचल प्रदेश से एक सीजन में दो बार माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पर्वतारोही अंशु जामसेनपा, केरल से एथलेटिक्स कोच माधवन नांबियार, उत्तर प्रदेश से एथलीट सुधा हरी नारायण सिंह, हरियाणा से बधिर कुश्ती के दिग्गज पहलवान वीरेंदर सिंह और कर्नाटक से पैरा-स्पोर्ट्समैन के वाई वेंकटेश का नाम शामिल है।

यहां देखें पूरी लिस्‍ट

https://www.filmibeat.com/photos/feature/leaked-shocking-pictures-of-indian-celebs-42132.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+