Padma Awards 2026 की घोषणा, लिस्ट में कौन से 45 नाम शामिल? राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान
Padma Awards 2026 List: गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कारों' की सुगबुगाहट ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है। इस साल की सूची की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 'पीपल्स पद्म' (People's Padma) की भावना को सर्वोपरि रखा गया है। इस बार सरकार ने उन गुमनाम नायकों को सम्मान देने पर ध्यान केंद्रित किया है जो समाज के हाशिए पर रहकर बदलाव की इबारत लिख रहे हैं।
इस सूची में कर्नाटक के प्रसिद्ध शिक्षाविद अंके गौड़ा (Anke Gowda) का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आया है, जिन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 'पद्मश्री' से नवाजा जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पिछड़ों, दलितों और आदिवासी समाज के उन जांबाज नायकों को प्रमुखता दी गई है जिन्होंने बिना किसी सुर्खियों की चाह के, दूर-दराज के इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी है।

पद्म पुरस्कार 2026: इन गुमनाम नायकों पर टिकी हैं सबकी नजरें
इस वर्ष की चयन प्रक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सम्मान अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पद्मश्री 2026 के लिए जिन क्षेत्रों और नामों की सबसे अधिक चर्चा है, वे इस प्रकार हैं:
ये भी पढ़ें: Republic Day Interesting Facts: कैसे बना भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र? 26 जनवरी से जुड़े 10 रोचक तथ्य
| क्रम संख्या | नाम |
|---|---|
| 1 | अंके गौड़ा |
| 2 | आर्मिडा फर्नांडिस |
| 3 | भगवानदास रायकवार |
| 4 | भिकल्या लाडक्या ढिंडा |
| 5 | बृज लाल भट्ट |
| 6 | बुधरी ताती |
| 7 | चरण हेम्ब्रम |
| 8 | चिरंजी लाल यादव |
| 9 | धार्मिकलाल चुन्नीलाल पांड्या |
| 10 | गफरुद्दीन मेवाती जोगी |
| 11 | हैली वार |
| 12 | इंदरजीत सिंह सिद्धू |
| 13 | के. पजनिवेल |
| 14 | कैलाश चंद्र पंत |
| 15 | खेम राज सुंद्रियाल |
| 16 | कोल्लक्कायली देवकी अम्मा जी |
| 17 | कुमारस्वामी थंगराज |
| 18 | महेंद्र कुमार मिश्रा |
| 19 | मीर हाजीभाई कासंभाई |
| 20 | मोहन नागर |
| 21 | नरेश चंद्र देव वर्मा |
| 22 | निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला |
| 23 | नूरुद्दीन अहमद |
| 24 | ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन |
| 25 | पद्मा गुरमेट |
| 26 | पोखिला लेकथेपी |
| 27 | पुन्नियामूर्ति नटेसन |
| 28 | आर. कृष्णन |
| 29 | रघुपत सिंह |
| 30 | रघुवीर तुकाराम खेड़कर |
| 31 | राजस्थापति काईयप्पा गौंडर |
| 32 | रामा रेड्डी मामिडी |
| 33 | रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले |
| 34 | एस. जी. सुशीला अम्मा |
| 35 | सांग्युसांग एस. पोंगेनोर |
| 36 | शफी शौक |
| 37 | श्रीरंग देवबा लाड |
| 38 | श्याम सुंदर |
| 39 | सिमांचल पात्रो |
| 40 | सुरेश हनगावड़ी |
| 41 | तगा राम भील |
| 42 | तेची गुबिन |
| 43 | तिरुवारूर भक्तवत्सलम |
| 44 | विश्व बंधु |
| 45 | युमनाम जात्रा सिंह |












Click it and Unblock the Notifications