जमीनी विवाद को लेकर कुख्‍यात डकैत पान सिंह तोमर के दो रिश्‍तेदारों की गोली मारकर हत्‍या

Paan Singh Tomar
भोपाल। लंबे समय तक चंबल के बीहड़ों में राज करने वाले कुख्‍यात डकैत पान सिंह तोमर के परिवार के दो सदस्‍यों की रविवार को गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। हत्‍या जमीनी विवाद को लेकर हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना में पान सिंह तोमर के परिवार के दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्‍टरों का कहना है कि उनकी हालत भी नाजुक बनी है। जिन पर हत्‍या का आरोप लगा है वो गांव से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पान सिंह तोमर के पैतृक गांव भिडोसा में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर रविवार को दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पान सिंह तोमर के दो रिश्‍तेदार राहुल तोमर (19) और वृंदावन तोमर (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिंकी और रवि बुरी तरह जख्‍मी हो गये। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पिंकी और रवि को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पान सिंह तोमर के विस्तारित परिवार के सदस्य हैं।

महावीर सिंह और कैलाश सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते हिंसा हुई। पुलिस के मुताबिक महावीर सिंह तोमर की जमीन और घर कैलाश तोमर के खेत से लगा हुआ है। जब महावीर सिंह ने दरवाजा खड़ा करने की कोशिश की तो कैलाश ने इसका विरोध किया। इस विवाद के चलते हिंसा हुई। शूट आउट के बाद से आरोपी मुकेश सिंह तोमर, शिवराज सिंह तोमर, मुन्ना सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर, रामपाल सिंह तोमर और राम प्रसाद सिंह फरार हैं। सभी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आपको बताते चलें कि पान सिंह तोमर डकैत बनने से पहले सेना में थे। उनकी जिंदगी पर फिल्‍म भी बन चुकी है जिसने कई अवार्ड अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+