चिदंबरम आज पेश करेंगे यूपीए का आखिरी बजट

P Chidambaram to present interim budget, today
नई दिल्‍ली। भारत के वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम आज यूपीए 2 का आखिरी बजट पेश करेंगे जो कि अगले चार महीने के लिए होगा। पिछले दस वर्षों में बढ़ी महंगाई के कारण इस पर आम जनता की नजर है।

उम्‍मीद की जा रही है कि इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ रियायतों की घोषणा की जा सकती है। बजट में अर्थव्‍यवस्‍था को गति देने के लिए उत्‍पाद और सेवाकर की दरों में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा राजनीतिक सहमति के अभाव में वह आर्थिक सुधारों से जुड़े विधेयकों में कोई बदलाव नहीं करेंगे।

बजट में सुपर-रिच टैक्‍स भी एक आकर्षण का बिंदु है और देखना है कि यह 2014-15 में भी जारी रहेगा या नहीं। हालांकि इसके लिए कानून संशोधन की आवश्‍यकता होगी। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि पिछले साल सालाना एक करोड़ रूपयेकी कमाई करने वाले लोगों पर दस प्रतिशत का अधिभार लगाया गया था। एक बात‍ तो तय है कि प्रत्‍यक्ष करों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और न ही नीतिगत घोषणा की जाएगी।

मई में चुनाव होने वाले हैं, अत: इसमें आमजनों को लुभाने वाली घोषणाएं हो सकती हैं। बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री जेडी सलेम ने कहा है कि इसमें किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए भी कुछ न कुछ हो सकता है, वहीं बजट भाषण के दौरान यूपीए 2 की उपलब्धियों की भी चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+