इलाज के लिए पी चिदंबरम ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। चिदंबरम ने दिल्ली की हाई कोर्ट में 4 नवंबर तक के लिए अंतरिम जमान याचिका दायर की है। उन्होंने जमानत की यह याचिका अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दायर की है। चिदंबरम की जमानत याचिका पर कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। पी चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने ने याचिका में इस बात का उल्लेख किया है कि पी चिदंबरम बीमारी से गुजर रहे हैं लिहाजा उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंतरिम जमानत की जरूरत है। इस याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट राजी हो गया और गुरुवार को सुनवाई करेगा।

p chidambaram

अपनी याचिका में चिदंबरम ने कहा है कि उन्हें जमानत दी जाए ताकि वह अपने स्थायी डॉक्टर डी नागेश्वर रेड्डी से हैदराबाद के एसिएन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में अपना चेकअप करा सके और उनके पेट में हो रहे तेज दर्ज का इलाज करा सकें। चिदंबरम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके पेट में तेज दर्द हो रहा है। बता दें कि चिदंबरम को सोमवार को एम्स ले जाया गया था। जिसके बाद उसी दिन उन्हे डिस्चॉर्ज कर दिया गया था और उनकी हालत को स्थिर बताया गया था।

कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार चिदंबरम का 7 अक्टूबर को भी एम्स में इलाज हुआ था और उन्हें सात दिनों के लिए एंटीबायोटिक दवाएं और दर्द की दवाएं दी गई थी। लेकिन बावजूद इसके उन्हें राहत नहीं मिली। दिल्ली की विशेष अदालत ने 24 अक्टूबर को ईडी को पी चिदंबरम की कस्टडी 30 अक्टूबर तक के लिए दी थी। कोर्ट ने साथ ही यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो चिदंबरम की एम्स में जांच कराई जाए। बता दें कि चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी कर रही है। ईडी ने 16 अक्टूबर को चिदंबरम को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने चिदंबरम को ईडी की कस्टडी में भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+