बजरंग दल बैन को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस? चिदंबरम ने पूछा- 'घोषणा पत्र में कहां है कि हम बैन करेंगे'
P Chidambaram on Bajrang Dal Row: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर बजरंग दल को लेकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहां है कि हम बजरंग दल को बैन करेंगे।

P Chidambaram on Bajrang Dal Row: बजरंग दल वाले बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है। बजरंग दल पर दिए बयान के चलते कांग्रेस बैकफुट पर आ गई। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अपनी पार्टी का बचाव किया है। साथ ही उन्होंने गलत व्याख्या करने पर बीजेपी पर निशाना साधा है।
उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र यह कहीं नहीं कहा कि हम बजरंग दल को बैन कर देंगे। कांग्रेस ने सिर्फ कानून के तहत 'निर्णायक कार्रवाई' करने का वादा किया है। इसका मतलब ये कहां हुआ कि हम बजरंग दल को बैन कर देंगे। नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के लिए निर्णायक कार्रवाई एक चेतावनी है।
पीएम चिदंबरम ने बजरंग दल की तुलना 'बजरंगबली' से करने पर भी बीजेपी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस तुलना या ट्रांसफोर्मेशन की व्याख्या कैसे की जा सकती है। चिदंबरम ने भरोसा जताते हुए कहा कि कर्नाटक के लोग बुद्धिमानी से चुनाव करेंगे। किसी के झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी सरकार बन रही है। हम लोगों से किए वादे को पूरा करेंगे।
Recommended Video

पी चिदंबरम से जब पूछा गया कि क्या बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की बात को भाजपा द्वारा चुनावी मुद्दा बनाए जाने पर इससे चुनाव में असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह कहीं नहीं कहा गया कि हम बजरंग दल को बैन करेंगे।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि बजरंग दल को बजरंगबली कैसे बना दिया। कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में कहा कि वह जाति या धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को VHP से कानूनी नोटिस जारी, बजरंग दल को बदनाम करने का आरोप












Click it and Unblock the Notifications