भारत-चीन सीमा विवाद पर सेना की 16वें दौर की वार्ता पर बोले पी चिदंबरम- चीनी मीडिया इसका जिक्र तक नहीं करता

नई दिल्ली, 20 जुलाई। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को एक बार फिर से चीन-भारत सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। चीन और भारत के बीच 16वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद पी चिदंबरम ने कहा कि चीनी मीडिया इन बैठकों का जिक्र तक नहीं करता है। क्या भारत सरकार अभी भी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर कायम है जिसमे उन्होंने कहा था कि एक भी विदेशी सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ नहीं की है और भारतीय क्षेत्र में एक भी विदेशी सैनिक नहीं है।

pc

चिदंबरम ने ट्वीट करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, एक तरफ जहां भारतीय मीडिया बातचीत को बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाता है तो दूसरी ओर चीनी मीडिया इसका जिक्र भी नहीं करता है। भारत और चीन के बीच 16वें दौर की वार्ता सीमा विवाद पर खत्म हो चुकी है, जैसी की उम्मीद थी इसमे भी कोई समझौता नहीं हुआ। चीन ने हॉट स्प्रिंग पर कुछ भी नहीं कहा है। चीन डेमचोक और डेपसैंग पर चर्चा के लिए भी तैयार नहीं है।

बता दें कि इससे पहले सरकार की ओर से कहा गया था कि वह सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखती है। चीन सीमा पर अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में निर्माण कार्य कर रहा है, जिसमे पूर्वी लद्दाख में एलएसी भी शामिल है। यहीं पर चीनी सेना की भारतीय सेना से दो साल पहले मुठभेड़ हुई थी। पिछले साल अक्टूबर माह में भूटान और चीन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसमे तीन चरण का रोडमैप शामिल है, जिसके जरिए सीमा विवाद को हल करने के लिए बातचीत में तेजी लाई जाएगी।

भारत और चीन के बीच 2017 में डोकलाम में शुरू हुए विवाद ने दोनों देशों के बीच तनाव को काफी बढ़ा दिया था। भूटान ने कहा था कि यह इलाका उसके क्षेत्र में आता है और भारत ने भूटान के इस दावे का समर्थन किया था। एक साझा बयान जिसे भारत और चीन की ओर से जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि 16वें दौर की चर्चा रचनात्मक और दूरंदेशी है। हालांकि इस बैठक में क्या परिणाम निकला उसपर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

https://hindi.oneindia.com/news/international/putin-trilateral-summit-in-iran-holds-talks-in-tehran-with-leaders-of-iran-and-turkey-695903.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+