चिदंबरम के गृह मंत्री रहते मोदी-शाह पर झूठे मुकदमे दायर किए गए- नितिन गडकरी
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। आईएनएक्स मीडिया केस में सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। पी चिदंबरम को जमानत मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हम कभी भी प्रतिशोधी नहीं रहे हैं। दूसरी तरफ जब कांग्रेस के शासनकाल में चिदंबरम जी गृह मंत्री थे उन्होंने मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दायर किए। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी झूठे मामले दर्ज किए। बाद में हम सभी निर्दोष साबित हुए।

नितिन गडकरी ने कहा है कि उनके खिलाफ मुकदमों के सबूत हैं, उनसे पूछताछ हुई है, अब मामला न्यायालय में है और अदालत इसपर फैसला लेगी। वहीं पी चिदंबरम को जमानत मिलने के बाद चेन्नई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाईं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आर्थिक अपराध काफी गंभीर अपराध होते हैं, लेकिन जमानत का भी कानूनी प्रावधान हैं।
शरद पवार के बयान पर नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बारे में शरद पवार ने अपनी बात रखी। अब पीएम मोदी जवाब दे सकते हैं। इसलिए मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार या गठबंधन बनाने के लिए सबकी सहमति का होना जरूरी होता है और महाराष्ट्र में इसके लिए मुझसे भी राय ली गई थी। अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर कैसे सरकार बनाई, इसके बारे में केवल फडणवीस ही जवाब दे सकते हैं।
कोर्ट ने कहा, 'जमानत का फैसला केस की मेरिट पर निर्भर करता है। जमानत देना कानून के प्रावधान में है।' कोर्ट ने चिदंबरम को 2 लाख के निजी मुचलके और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है।
-
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications