ईडी की छापेमारी को पी चिदंबरम ने बताया ड्रामा, बोले मुझे पहले से इसकी जानकारी थी
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के कार्ती चिदंबरम के ठिकानों पर छापेमारी पर पी चिदंबरम ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह महज एक ड्रामा है, ईडी के पास इस छापेमारी का कोई अधिकार नहीं था। चिदंबरम ने कहा कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया था, जिसमे कहा गया था कि इस मामले में 13 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करे। इस मामले का मुख्य आधार यह था कि अभी तक इस मामले में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, यहां तक कि सीबीआई या किसी भी जांच एजेंसी ने इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय के पास छापेमारी का कोई अधिकार नहीं था, लेकिन मुझे पता था कि अपने आधार को साबित करने के लिए यह छापेमारी की जाएगी। चिदंबरम ने कहा कि यह छापेमारी कॉमेडी ऑफ एरर है।

ईडी के अधिकारियों को लगा कि जिस जगह पर वह छापेमारी करने जा रहे हैं वहां मैं रहता हूं, लेकिन जब ईडी ने कहा कि हमारे पास सर्च वारंट हैं, तो मैंने उन्हें जांच करने दिया, ये लोग किचन, कमरे में गए और छापेमारी की। छापेमारी को साबित करने के लिए ईडी के अधिकारी 2012 व 2014 के पेपर ले गए जो संसद में पेश किए गए थे। इसके अलावा ईडी के अधिकारी कुछ नहीं ले गए। उन्होंने कहा कि चेन्नई स्थित आवास पर ये लोग तीन बार छापेमारी कर चुके हैं।
चिदंबरम ने कहा कि अधिकारियों ने मेरे साथ बहुत ही सभ्य तरीके से बात की और वह यह देखकर दंग थे कि यहां मैं रहता हूं, वह काफी शर्मिंदा थे, लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने अपनी छापेमारी पूरी की, जिसके बाद वह चले गए। लेकिन इस मामले में ईडी को यह सफाई देनी होगी कि आखिर क्यों छापेमारी की गई। आपको बता दें कि ईडी ने आज सुबह कार्ती चिदंबरम के दिल्ली व चेन्नई स्थित ठिकानों पर एयरसेल मैक्सिस मामले में छापेमारी की गई। यह छापेमारी साढ़े तीन घंटे तक चली।












Click it and Unblock the Notifications