PM मोदी के UNGA संबोधन पर चिदंबरम बोले- 'मैं निराश था...क्योंकि किसी ने ताली नहीं बजाई'
PM मोदी के UNGA संबोधन पर चिदंबरम बोले- 'मैं निराश था...क्योंकि किसी ने ताली नहीं बजाई'
नई दिल्ली, 26 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (25 सितंबर) को अमेरिका के दौरे के आखिरी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। जहां एक और पीएम मोदी के भाषण की तारीफ हो रही है तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण की आलोचना की है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने कहा है कि उन्हें पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा का भाषण सुनकर बहुत निराशा हुई है क्योंकि किसी ने ताली नहीं बजाई। वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कपिल सिब्बल ने सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम पर भी तंज किया है।
Recommended Video

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा है, ''जब पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया तो मुझे बहुत निराशा हुई कि कुछ ही सीटें भरी हुई थीं और इससे भी ज्यादा निराशा तब हुई जब किसी ने ताली नहीं बजाई। संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन गड़बड़ा गया है।''
वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ''संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने भारत को मदर ऑफ ऑल डेमोक्रसी बताया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि योगी जी और हिमंत बिस्वा शर्मा सुन रहे होंगे।'
पीएम मोदी ने UNGA में क्या-क्या कहा?
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया और कहा कि भारत जीवंत लोकतंत्र का एक महान उदाहरण है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान कहा, "जब भारत बढ़ता है, तो दुनिया बढ़ती है। जब भारत में सुधार होता है, तो दुनिया बदल जाती है।"
-पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान, कोविड -19, भारत में वैक्सीन निर्माण, समुद्र के संसाधनों के सही उपयोग जैसे प्रमुख मुद्दों पर बात की। यहां तक कि "आतंकवाद को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में उपयोग करने" पर पाकिस्तान पर भी तंज किया।
-पीएम मोदी ने अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि इस क्षेत्र का उपयोग आतंकवाद फैलाने और आतंकवादी हमलों के लिए नहीं किया जाता है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications