दिल्ली पुलिस की पकड़ में हाईटेक बंटी चोर, जिसपर 2008 में बनी थी 'Oye Lucky! Lucky Oye' फिल्म, जानिये स्टोरी

Oye Lucky Lucky Oye film: बंटी चोर के गिरफ्त में आते ही अभय देओल के लकी किरदार की चारों ओर चर्चा होने लगी। साल 2008 में आई फिल्म ओए लकी लकी ओए की कहानी बंटी चोर पर ही आधारित है।

Bunty Chor

Oye Lucky Lucky Oye film: दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' के बारे में किसे पता नहीं होगा। ये फिल्म उसी बंटी चोर के ऊपर बनी थी, जिसे आज पुलिस ने धर दबोचा है।

अभय देओल ही वो एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म में बंटी उर्फ लकी का किरदार निभाया था। कंगले बाप के घर पैदा होने के गम ने उसे ऐसा हाईटेक चोर बनाया, कि हर जुबां पर उसका नाम चढ़ गया।

2008 में आई थी फिल्म
आज बंटी एक फिर बार चर्चा में है, क्योंकि आखिरकार इतनी चोरियां करने के बाद और पुलिस से बचकर भागने के बाद वो फिर चंगुल में फंस गया। ऐसे में हर कोई इस बंटी चोर की कहानी को जानना चाहता है। दरअसल साल 2008 में आई फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' में लकी यानी अभय देओल ने बंटी चोर के किरदार को किरदार निभाया है। गरीब घर में पैदा हुए लकी के मां-बाप के पास उसकी इच्छाएं पूरी करने के लिए पैसे नहीं होते तो वो चोरी करने लगता है।

'गोगी भाई' को बेचता था सारा माल
31 साल की उम्र तक आते-आते लकी बड़ा चोर बन जाता है। पहले छोटी और फिर बाद में बड़ी-बड़ी चोरी करने वाला लकी दिल्ली पुलिस की नाक में दम करके रख देता है। चोरी का सारा माल वो गोगी भाई का किरदार निभा रहे परेश रावल को जाकर बेचने लगता है। आखिरकार एक दिन ऐसा आ जाता है, जब वो पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। लेकिन देखते ही देखते वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता है।

फिल्म के किरदारों ने जीता दिल
पूरी फिल्म में दिल्ली की तंग गलियों से लेकर आलीशान कॉलोनियों तक को दिखाया गया है। फिल्म के किरदार भी बिल्कुल असल जिंदगी के लगते हैं। अभय देओल की बात की जाए, तो एक्टर ने लकी का किरदार बेहद अच्छी तरह से निभाया है। साल 2008 में आई इस डार्क कॉमेडी के किरदारों की बात करें, तो इसमें अभय देओल, परेश रावल, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह ने अपना अभिनय दिखाया था।

पुलिस की गिरफ्त में बंटी चोर
बंटी चोर की बात करें, तो दिल्ली पुलिस ने उसे आज ही धर दबोचा। हाल ही में ग्रेटर कैलाश में हुई चोरियों में बंटी का नाम सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश को तेज कर दिया था। ऐसे में अपनी जिंदगी में 500 से भी ज्यादा चोरियां करने वाले बंटी चोर का दिल्ली पुलिस ने 500 किलोमीटर तक पीछा कर गिरफ्त में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+