Oxygen Express 70 टन आक्सीजन के साथ पहुंची दिल्ली, अब अस्पतालों में की जाएगी सप्लाई
नई दिल्ली, अप्रैल 27: कोरोना से भयंकर रूप से जूझ रही दिल्ली के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में 70 टन आक्सीजन के साथ आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन पहुंच चुकी है। अधिकारियों ने ये जानकारी देते हुए बताया जीवन रक्षक आक्सीजन को अब अस्तपालों में तुरंत सप्लाई किया जाएगा।
Recommended Video

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी ये जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 70 टन जीवन रक्षक गैस राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह पहुंची।उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीजन अब दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न अस्पतालों में वितरित की जाएगी। "ऑक्सीजन एक्सप्रेस राजधानी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ रायगढ़, छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गई है। रेलवे ने ट्वीट किया मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भारतीय रेलवे COVID-19 के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, और देश भर में जीवन रक्षक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के पर चलाई जा रही ये आक्सीजन एक्सप्रेस
बता दें कोरोना महामारी के चलते आए हाहाकार के बीच भारतीय रेलवे ने मदद के लिए पूरी ताकत लगा दी है। भारत सरकार के निर्देश पर रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई है जिसके जरिए प्लांट से लेकर देशभर में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
दूसरी आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन कब दिल्ली आएगी ?
इससे पहले, रेलवे ने कहा था कि उसने अंगुल, कलिंगनगर, राउरकेला और रायगढ़ से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए मेडिकल ऑक्सीजन परिवहन की योजना तैयार की है, हालांकि, राजधानी के लिए दूसरी ट्रेन कब आएगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार को अस्पतालों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए सड़क के टैंकरों की व्यवस्था करनी होगी।शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के कारण मरने वाले की संख्या 380 थी जो अब तक में एक दिन में सर्वाधिक मौतें है। जबकि पॉजिटिव दर 35 प्रतिशत से अधिक रही।












Click it and Unblock the Notifications