कोरोना वैक्‍सीन ट्रायल में शामिल वॉलंटियर्स को ऑक्‍सफोर्ड ने दी थी गलत डोज, पत्र में हुआ खुलासा

लंदन। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनेका कोविड 19 वैक्‍सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। ट्रायल में शामिल हुए लगभग 1500 वॉलंटियर को वैक्‍सीन की गलत डोज दी गई थी और इस बात की उन्‍हें जानकारी तक नहीं दी गई। रॉयटर्स ने एक पत्र के आधार पर इस बात का खुलासा किया है। 8 जून को एक पत्र लिखकर गलत डोज दिए गए वॉलंटियर्स को ऑक्‍सफोर्ड विश्‍वविद्यालय के शोधकर्ता के सामने पेश किया गया जिससे ये पता लगाया जा सके कि टीका अलग-अलग खुराक देने के बाद कितनी अच्छी तरह काम करता है। इस पत्र पर ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर एंड्रयू जे पोलार्ड ने साइन किया था।

कोरोना वैक्‍सीन ट्रायल में शामिल वॉलंटियर्स को ऑक्‍सफोर्ड ने दी थी गलत डोज, पत्र में हुआ खुलासा

24 दिसंबर को रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉलंटियर्स को वैक्‍सीन की आधी ही डोज दी गई थी इसके बावजूद भी पोलार्ड ने अपनी गलती नहीं स्‍वीकार की। न ही ये बताया कि उन्‍हें इस डोज के बाद किन चीजों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद उन्‍हें ऑक्सफोर्ड को परीक्षण की मूल योजना के अनुसार पूर्ण खुराक प्राप्त करने के लिए एक और परीक्षण समूह जोड़ने के लिए कहा गया था। आपको बता दें कि अधिकांश ब्रिटिश-विकसित वैक्सीन को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि वो महामारी से लड़ने में कम कारगर हैं। वैक्‍सीन डोज में इस भारी गलती के बाद ऑक्सफोर्ड अब जांच के दायरे में आ गया है।

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में मेडिकल एथिक्स विभाग के प्रमुख आर्थर एल कैपलान ने कहा, "वे इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट नहीं हैं कि उन्हें किस बारे में स्पष्ट होने की आवश्यकता है- क्या चल रहा है, आगे के शोध के लिए तर्क क्या है"। ऑक्सफोर्ड के एक प्रवक्ता स्टीव प्रिचार्ड ने रॉयटर्स को बताया, "आधा खुराक अनियोजित था, लेकिन हम पहले से जानते थे कि खुराक माप में विसंगति थी और खुराक के पहले नियामकों के साथ इस पर चर्चा की गर्अ फिर खुराक संशोधित किया गया था।" प्रिचार्ड ने यह भी कहा, "हमने यह नहीं कहा है त्रुटि नहीं हुई।" वहीं पोलार्ड ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+