'लगता है कि मोदी जी ने ओबामा की सलाह समझी नहीं...', यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर क्या बोले ओवैसी
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने तीन तलाक, पसमांदा मुस्लिम को लेकर केंद्र पर एक फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या पीएम अविभाजित हिंदू परिवार को अगल कर सकते हैं।
तीन तलाक और परमांदा मुसलमानों के मुद्दे पर एक बार फिर से एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसे ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर केंद्र सरकार के बयान पर टिप्पणी की। ओवैसी ने इस मुद्दे पर केंद्र से बड़ा सवाल किया। उन्होंने कहा कि क्या केंद्र सरकार हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) को अलग करने पर विचार कर रही है?
ओवैसी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि ऐसा लगता है कि मोदीजी ने ओबामा की सलाह को ठीक से नहीं समझा। क्या प्रधानमंत्री "अविभाजित हिंदू परिवार" को ख़त्म कर देंगे? एचयूएफ की वजह से देश को हर साल 3064 करोड़ रुपये का नुकसान होता है।

अपने ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, "एक तरफ प्रधानमंत्री पसमांदा मुसलमानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और दूसरी तरफ उनके मोहरे उनकी मस्जिदों पर हमला कर रहे हैं, उनकी आजीविका छीन रहे हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं और उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। वे पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण देने का भी विरोध कर रहे हैं। उनकी सरकार ने गरीब मुसलमानों की छात्रवृत्ति बंद कर दी है।"
एआईएमआईएम नेता ने आगे कहा, "अगर पसमांदा मुसलमानों का शोषण हो रहा है तो मोदी इस बारे में क्या कर रहे हैं? पसमांदा मुसलमानों से वोट मांगने से पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए कि उनके प्रवक्ताओं और विधायकों ने हमारे प्रिय पैगंबर का अपमान करने की कोशिश की।"
'महिलाओं का शोषण बढ़ा'
मोदी जी ने पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा है कि वहां तीन तलाक पर प्रतिबंध है। मोदी जी को पाकिस्तानी कानून से प्रेरणा क्यों मिल रही है? उन्होंने यहां तीन तलाक के खिलाफ कानून भी बनाया, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि महिलाओं का शोषण और भी बढ़ गया है। हम हमेशा से मांग करते रहे हैं कि कानून से समाज सुधार नहीं होगा। अगर कानून बनाना ही है तो उन पुरुषों के खिलाफ बनाना चाहिए जो अपनी शादी से भाग जाते हैं।
पीएम के बयान कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
भोपाल में समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी को बयान को लेकर कांग्रेस ने भी टिप्पणी की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी को पहले देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के बारे में जवाब देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, " वो (पीएम) कभी भी मणिपुर मुद्दे पर नहीं बोलते, पूरा राज्य जल रहा है। वह सिर्फ इन सभी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications