बिहार चुनाव : 9.5 लाख मतदाताओं ने दबाया नोटा बटन
पटना| बिहार की जनता ने अपना जवाब दे दिया है, सत्ता पर जहां नीतीश सरकार को बिठाया है वहीं दूसरी ओर लालू यादव को भी संजिवनी दे दी है लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार के चुनाव में बिहार चुनाव में करीब 9.5 लाख मतदाताओं ने किसी को वोट नहीं किया बल्कि उन्होंने नोटा बटन दबाया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार की देर शाम जारी अंकड़ों के मुताबिक बिहार चुनाव में किसी भी प्रत्याशी या दल को चुनने योग्य न मानने वाले लोगों की संख्या 9,47,276 रही। यह कुल पड़े मतों का 2.5 फीसदी है।
नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और कांग्रेस के महागठबंधन को 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 178 सीटों पर जीत मिली है, जबकि उनकी प्रमुख बीजेपी के गठबंधन वाली एनडीए सरकार 58 सीटों पर सिमट कर रह गई।













Click it and Unblock the Notifications