Coronavirus: 1 जनवरी के बाद पहली बार दिल्‍ली में 500 से अधिक नए मामले, महाराष्‍ट्र में करोना मचा रहा कोहराम

नई दिल्‍ली। बीते साल इसी मार्च महीने में सरकार की तरफ से कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। इस साल मार्च का महीना फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों का गवाह बन रहा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। बात अगर राजधानी दिल्‍ली की करें तो बुधवार को एक दिन में 500 से अधिक कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं। ये एक जनवरी के बाद से अबतक सबसे अधिक मामले हैं। बुधवार को दिल्‍ली में कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजधानी में नए मामलों की संख्या 536 थी।

फिर बेकाबू हो रहा है कोरोना: 1 जनवरी के बाद पहली बार दिल्‍ली में 500 से अधिक संक्रमण के नए मामले

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Health Ministry ने कहा- 16 राज्य दे रहे हैं ज्यादा टेंशन | वनइंडिया हिंदी

    इसी के साथ दिल्‍ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या 6.45 लाख हो गई है। सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या - संक्रमित और उन लोगों के बीच का अंतर, जो एक दिन पहले 2,488 से अब बढ़कर 2,702 हो गया है। वहीं महाराष्‍ट्र कोरोना से सबसे ज्‍यादा संक्रमित राज्‍य है। महाराट्र देश की चिंता बढ़ाता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में आज कोरोना के 23,179 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। यहां कोरोना से 84 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ महाराष्‍ट्र में कोरोना के कुल केस 23,70,507 हो गए हैं और मरने वालों की कुल संख्‍या 53,080 हो गई है। वहीं केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत है।

    पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ की बैठक

    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस गंभीर मामले पर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने इसे फिर से फैलने से रोकने के लिए 'तेज और निर्णायक' कदम उठाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्‍ट्र, पंजाब और मध्‍य प्रदेश जैसे राज्‍यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं जबकि देश के 70 जिलों में पिछले कुछ हफ्तों में पॉजिटिव केसों की दरों में 150 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पीएम ने कहा कि अगर हम इस बढ़ती हुई महामारी को यहीं नहीं रोकेंगे ये देशव्‍यापी संक्रमण की स्थिति बन सकती है। पीएम मोदी ने इसे कोरोनों का सेकंड पीक माना और कहा कि इस स्थिति को तुरंत रोकना ही होगा। इसके लिए हमें तेज और निर्णायक कदम उठाने होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+