Twitter पर सुषमा स्वराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले ट्रोलर को बीजेपी सांसद और पीएम मोदी भी करते हैं फॉलो
नई दिल्ली। हिंदू-मुस्लिम कपल के पासपोर्ट विवाद के बाद सुषमा स्वराज को ट्विटर पर कई लोगों ने ट्रोल किया है। विदेश मंत्रालय से नाराज लोगो ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज को वन स्टार देकर उनकी रेटिंग भी गिराने की कोशिश की। ट्वीटर पर ट्रोल होने के बाद सुषमा स्वराज ने 200 से ज्यादा ट्वीट्स को लाइक कर, संज्ञान लिया। इन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सुषमा स्वराज को ट्रोल और अभद्र टिप्पणी करने वालों को तो कई बीजेपी सांसद और पीएम मोदी भी फॉलो करते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुषमा स्वराज को कई लोगों ने ट्रोल किया, जिसमें से 41 बीजेपी सांसद उन ऑनलाइन ट्रोलर्स को फॉलो करते हैं । हैरान करने वाली बात यही है कि उसमें से कई सासंद तो लोकसभा सासंद हैं तो कई मोदी सरकार के केबिनेट में मंत्री हैं। वहीं, इस ट्रोल आर्मी के 8 अकाउंट तो ऐसे हैं, जिनको पीएम मोदी भी ट्वीटर पर फॉलो करते हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह पहली बार है जब किसी कैबिनेट मिनिस्टर ने ट्रोलर के ट्वीट्स को लाइक कर उन्हें संज्ञान में लिया है। हालांकि, ऑनलाइन ट्रोल आर्मी ने एक बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ भी जम्मू कश्मीर मामले में अभद्र टिप्पणियां की थी।
बता दें कि लखनऊ का अंतर-धार्मिक पासपोर्ट विवाद विकास मिश्रा (पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ) के समर्थन में उतरे लोगों ने सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज को घेर लिया था। ट्विटर पर लोगों ने #ISupportVikasMishra के नाम से ट्रेंड चलाकर पोसपोर्ट मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ ना सिर्फ लोगों भेदभाव का आरोप लगाया, बल्कि अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
उसके बाद, विदेश दौरे को खत्म कर भारत लौटीं सुषमा स्वराज ने आते ही ऑनलाइन ट्रोल्स को जवाब दिया। सुषमा ने लिखा, 'मैं 17 से 23 जून तक भारत से बाहर थी। मुझे नहीं पता कि मेरी अनुपस्थिति में पीछे क्या हुआ है। हालांकि, मुझे कुछ ट्वीट से सम्मानित किया गया। मैं इसे आपके साथ साझा कर रही हूं। इसलिये मैंने उन्हें पसंद किया है।'












Click it and Unblock the Notifications