धारा 370 हटाए जाने के बाद घाटी में हालात सामान्य, सोमवार से खुलेंगे श्रीनगर में 190 स्कूल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद अब घाटी में हालात सामान्य होने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा में ढील दी जाने लगी है। सोमवार से श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूलों को खोल दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और सेना अहम भूमिका निभा रही है।

डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक घाटी में हालात नियंत्रण में है। छले 13 दिन में हिसा की छिटपुट घटनाएं ही हुईं। इन घटनाओं पर पुलिस ने फौरन नियमत्रण हासिल कर लिया। वहीं अफवाह फैलाने की कोशिश की वजह से घाटी में इंटरनेट सर्विस एक बार फिर से बंद कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications