साक्षी महराज के गढ़ में पहले शव अब बंद कमरे से मिले नरकंकाल
उन्नाव। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 60 किमी के दूरी पर स्थित छोटा सा शहर उन्नाव इन दिनों रहस्यमयी खुलासों को लेकर चर्चाओं में आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महराज के गढ़ उन्नाव में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उन्नाव शहर के पुलिस लाइन स्थित एक घर के भीतर से 100 से अधिक नरकंकाल मिले हैं।

ये सारे नरकंकाल एक बोरे में भरे मिले हैं। घर के भीतर से नरकंकालों की बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि यह नरकंकाल पुलिस के कमरे में कहाँ से आए, किसके हैं? पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस मामले में कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है।
आपको बता दें कि हाल ही में उन्नाव में गंगा नदी से लड़कियों के शव तैरते मिले थे। गंगा नदी के परियार घाट पर कई लाशें तैरती मिली थी। शवों का मामला अभी तक शांत नहीं हो पाया था कि नरकंकालों के खुलासे ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, यूपी के आईजी (कानून-व्यवस्था) ने भी उन्नाव के एसपी से मामले की जानकारी मांगी है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बंद कमरे से नरकंकाल मिले हैं वहां 2008 में पोस्टमार्टम हाउस था। बाद में पोस्टमार्टम हाउस यहां से नए जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि इस कमरे में रखे अवशेष वैसे ही छोड़ दिए गए। पुलिस लाइन में प्रयोग से बाहर हो चुके इस विसरा कक्ष में पोस्टमार्टम के बाद शरीर के अंग सुरक्षित रखे जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications