हेमराज हादसे के बाद भारतीय सेना ने पाक को दिया था जवाब

गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने जाते-जाते खुलासा किया कि उस समय भारतीय सेना की ओर से भी कार्रवाई की गई थी।
योजना के तहत दिया गया जवाब
जनरल बिक्रम सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि उस समय भारतीय सेना ने एक रणनीति और सामरिक योजना के तहत पाक के खिलाफ कार्रवाई की थी और इलाके के आर्मी कमांडर की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। गौरतलब इस घटना के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसके कुछ सैनिक लापता हैं। जनरल सिंह की मानें तो इस तरह के ऑपरेशनों में सेनाध्यक्ष की कोई भूमिका नहीं होती है।
पहले भी दी थी चेतावनी
जिस समय हेमराज वाला हादसा पेश आया था उसके बाद भी पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा था कि उन्होंने नॉर्दन कमांड को निर्देश दे दिए हैं कि अगर पाक की ओर से लगातार फायरिंग जारी रहती है और इस तरह के हादसे होते रहते हैं तो वह उसका जवाब दें।
जनरल सिंह ने उस समय कहा था कि भारतीय सेना इस तरह के मुद्दे पर खामोश बैठने वाली नहीं है और सही समय पर पाक को जवाब देने के लिए तैयार है।
पूर्व सेनाध्यक्ष के इस खुलासे पर पाक किस तरह से प्रतिक्रिया देता है, यह तो समय ही बताएगा लेकिन जाते-जाते उन्होंने साफ कर दिया कि भारतीय सेना इस तरह के हमलों को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications