70 में से 44 करोड़पति उम्मीदवार फिर भी हैं आम आदमी

नई दिल्ली। आम आदमी की नयी परिभाषा गढ़ने वाली आम आदमी पार्टी की ओर से इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में कई करोड़पतियों को टिकट मिला है। यही नहीं साफ राजनीति और ईमानदारी का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार एक साल में औसतन दोगुने अमीर हो गए हैं।

arvind kejriwal

आप में पांच उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी सालाना आय एक करोड़ रुपए से भी अधिक है। राजौरी गार्डन से शिअद के मनजिंदर सिंह सिरसा सालाना 5 करोड़ रुपए कमाते हैं, आरकेपुरम सीट से आप की प्रमिला टोकस सालाना 2 करोड़ रुपए, नजफगढ़ से आप के कैलाश गहलौत, बदरपुर से कांग्रेस के रामसिंह नेताजी और बिजवासन से भाजपा के सतप्रकाश राणा सालाना एक-एक करोड़ रुपए कमाते हैं।

2013 की तुलना में अन्य पार्टियों की अपेक्षा औसतन दो गुने से ज्यादा आप उम्मीदवारों की आय में बढ़ोत्तरी आयी है। भाजपा के उम्मीदवारों की आय में औसतन 8.29 करोड़ से 7.96 करोड़ की कमी आयी है, कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत आय में 14.25 से 9.60 करोड़ की कमी आयी है लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की आय में 2.49 से 5.89 करोड़ की बढ़ोत्तरी आयी है।

अकाली दल के मनजिंदर सिंह के बाद आम आदमी पार्टी की प्रमिला टोकस सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। प्रमिला की कुल संपत्ति 87 करोड़ रुपए है। आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों की सालाना आय एक करोड़ से ज्यादा है। जिन उम्मीदवारों की संपत्ति एक लाख से कम है उनकी संख्या 80 है जिनमें से एक भी आम आदमी पार्टी का नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+