'खराब हो रहा हमारा नाम': NTPC ने रेलवे को लिखा खत, भर्ती परीक्षा का नाम बदलने का किया आग्रह
नई दिल्ली, 30 जनवरी। उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले एक हफ्ते से रेलवे की परीक्षा में धांधली का आरोप लगातार हुए छात्र लगातार उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच परीक्षा के नाम को लेकर देश के सबसे बड़े बिजली उत्पादक एनटीपीसी ने भारतीय रेलवे के पत्र लिख एग्जाम का नाम बदलने का आग्रह किया है। एनटीपीसी का कहना है कि परीक्षा के नाम में एनटीपीसी होने की वजह से उसे बेवजह बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हजारों की संख्या में छात्र आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी व ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।

एनटीपीसी ने अब खत लिख रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित अपने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) परीक्षा का नाम बदलने की गुजारिश की है। गौरतलब है कि रेलवे की परीक्षा के संक्षिप्त नाम के लिए 'एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा' के नाम का उपयोग किया जा रहा है। जबकि एनटीपीसी का पूरा नाम राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम है। अपने खत में संस्था की तरफ से कहा गया, भारतीय रेलवे की रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी आरआरबी) की परीक्षा को लेकर बीते कुछ दिनों से जमकर विरोध हो रहा है।
यह भी पढ़ें: NTPC परीक्षा: रेलवे ने बनाई हाई-पावर कमेटी, छात्रों से ईमेल पर सुझाव और शिकायतें भेजने को कहा
एनटीपीसी ने आगे कहा, हमें यकीन है कि रेलवे इस स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। हम आपका ध्यान इस ओर लाना चाहते हैं कि एनटीपीसी लिमिटेड अनजाने में बेवजह आलोचना का सामना कर रहा है। मीडिया समेत कई प्लेटफार्म पर एनटीपीसी संक्षिप्त नाम लिखा और दिखाया जा रहा है, जिसके चलते ऐसी धारणा बन रही है कि ये परीक्षाए बिजली उत्पादक कंपनी से जुड़ी है। इससे एनटीपीसी की बदनामी हो रही है। हमारा आग्रह है कि इन परीक्षाओं का नाम बदले ताकि भविष्य में कोई भ्रम पैदा न हो।












Click it and Unblock the Notifications