'हमारा दूल्‍हा तैयार है, आप बारात के स्‍वागत...',पीएम दावेदार पर रविशंकर के तंज पर प्रमोद तिवारी ने दिया जवाब

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद

Patna Opposition Meeting: बिहार की राजनधानी पटना में विपक्षी पार्टियों के दिग्गज नेता मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर पहुंच चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्‍त देने के लिए विपक्षी पार्टियां लांमबंद हुईं हैं और अब ये विपक्षी मोर्चा रणनीति बनाने के लिए बैठक में एकत्र हुआ है।

opposition-meeting
पटना में हो रही विपक्षी दलों की इस बैठक पर केंद्र सरकार के मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कटाक्ष किया था पटना में बारात तो सज गई है लेकिन दूल्‍हा नदारत है। मंत्री के इस कटाक्ष पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

प्रमोद तिवारी ने रविशंकर पर पलटवार करते हुए कहा 'रविशंकर आप दूल्हे (पीएम दावेदार) की चिंता ना करे, हमारा दूल्हा (पीएम दावेदार) तैयार है। आप बारात के स्वागत की तैयारी कर।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष की यह बैठक लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में हो रही विपक्षी पार्टी की मीटिंग पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार 2024 के लिए पटना में बारात सजा रहे हैं बारात में तो दूल्हा भी होता हैं तो इस बारात का दूल्हा (पीएम दावेदार) कौन है? (पटना में 2024 चुनाव के लिए नीतीश कुमार सजा रहे हैं बारात, लेकिन दूल्हा (पीएम दावेदार) कौन है? हर कोई खुद को बता रहा है पीएम पद का दावेदार।

ओम प्रकाश राजभर ने मायावती को पीएम बनाने की दी सलाह

वहीं विपक्षी दलों की बैठक पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी तंज कसते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। बैठक में जो भी तय होता है उसके बाद बसपा, लोकदल और सुभासपा जैसी पार्टियों को साथ लेने की पहल हो। सभी पार्टियां मिलकर मायावती को समझाएं अगर वे नहीं मानती हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री बना लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+