कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभाले डॉक्टरों के लिए सरकार ने कसी कमर, 1.5 करोड़ PPE का ऑर्डर

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने केंद्र और राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर भी सरकारी महकमे में हंगामा मचा हुआ है। हाल ही में ऐसी खबरें सुर्खियों में थी कि देश में कोरोना वायरस से जंग में मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी है, लेकिन बुधवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ऐसे दावों को नकार दिया था। अब गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के ही एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि 1.5 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की आपूर्ति के लिए आदेश दिए गए हैं।

Orders placed for over 1.5 cr personal protective equipment supply has already started

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर के देशों को अपने चपेट में ले लिया है। इस महामारी से 9 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 47 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। भारत में भी पॉजिटिव मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 965 मामले सामने आ चुके है वहीं, 50 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमित मामलों में देश के 50 से अधिक चिकित्साकर्मी भी हैं।

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों में COVID-19 पॉजिटिव परीक्षण के सीमित मामले हैं, अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम के नियंत्रण का पालन करने के लिए भी कहा गया है। दूसरी ओर तेजी से बढ़ते मरीजों के बीच अस्पताल में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की कमी भी देखी जा रही है। इस दिशा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही 1.5 करोड़ से अधिक पीपीई की आपूर्ति का आदेश दे दिया है और इसकी आपूर्ति पहले ही शुरू हो गई है। अधिकारी ने आगे बताया कि एन -95 मास्क के घरेलू-स्वदेशी विनिर्माण को भी आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत ने बनाया टोस्टर के साइज का वेंटिलेटर, कोरोना से लड़ाई में बनेगा मददगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+