सिर्फ एक मैसेज, टिकट नंबर और ट्रेन की सीट पर मिला पिज्जा
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आप ट्रेन में बैठे हो, पिज्जा ऑर्डर करें और वह आपको आपकी सीट पर मिल जाए। लेकिन दिल्ली में पहली बार ट्रेन में पिज्जा डिलीवर करने वाले राहुल राठौर अपना यह खास अनुभव साझा कर रहे हैं।
राहुल बताते हैं कि उन्हें पहली बार किसी ट्रेन में बैठे यात्री ने फोन करके पिज्जा ऑर्डर किया और मैं इसे पहुंचाने में काफी रोमांचित महसूस कर रहा था क्योंकि इससे पहले मैंने कभी ट्रेन में पिज्जा डिलीवर नहीं किया है।
डॉमिनोस ने फरवरी माह में यह खास प्रयोग शुरु किया था जिसमें 200 से अधिक ट्रेनों में पिज्जा डिलीवरी करने का ऐलान किया गया था। यही नहीं कंपनी ने अगले कुछ महीनों में कई अन्य रूट पर ट्रेनों में ऑर्डर पहुंचाने की भी योजना बनायी है।
Dont Miss: रेलवे की इन 10 तैयारियों से सफर होगा सुहाना
कैसे पहुंचता है ट्रेन में पिज्जा
दिल्ली से आगरा और जालंधर के बीच 41 ऐसे रेलवे स्टेशन चिन्हित किये गये हैं जहा पिज्जा की डिलीवरी की जाती है। ऐसे में जैसे ही यहां ट्रेन जब भी इन निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचती है डिलीवरी मैन फटाफट ट्रेन में पहुंचने के लिए तैयार रहते हैं। पिज्जा को ऑर्डर करने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन, फोन या मैसेज कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए यात्री को ट्रेन के प्लेटफॉर्म छोड़ने से 2 घंटे पहले ऑर्डर देना होगा।













Click it and Unblock the Notifications